तीन दिवसीय महोत्सव में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, फैशन शो और लाइव कॉन्सर्ट का संगम
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में 26 फरवरी से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘कोलाहल-26’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के समन्वयक एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच की विविध विधाओं का संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं के उत्साह और ऊर्जा को नई दिशा देगा।महोत्सव के प्रथम दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कवि शंभू शिखर, डॉ. पी.के. आजाद, खुशबू शर्मा एवं डॉ. प्रवीण शुक्ल अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। इसमें सोलो, डुएट और ग्रुप डांस, ‘स्वर संगम’ (गायन), ‘मिस्टर एंड मिस कोलाहल’ तथा ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शाम को डीजे नाइट के साथ युवा ऊर्जा अपने चरम पर नजर आएगी।तृतीय दिवस पर रंगमंचीय प्रस्तुतियां और फैशन शो कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। स्किट एवं फैशन शो में रजवाड़ा, वेस्टर्न, अरेबियन और पारंपरिक थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो विविध सांस्कृतिक रंगों को दर्शाएंगी।महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 28 फरवरी को पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा की लाइव प्रस्तुति होगी। वे अपने लोकप्रिय गीतों के जरिए युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।इस अवसर पर स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर कार्तिकेय कौशल, सुचेत सिंह, इशू पांडेय, सहर शर्मा और माही सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।‘कोलाहल-26’ विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार मंच साबित होगा।

