रवि शर्मा संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) द्वारा संगठन को मजबूत करने और किसान हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से मेरठ जनपद में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं। यह नियुक्ति कार्यक्रम ग्राम कुराली, मेरठ में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संगठन हित और किसान कल्याण को ध्यान में रखते हुए अंकित चौहान को युवा जिला अध्यक्ष, मेरठ के पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही रवि शर्मा को युवा जिला मीडिया प्रभारी, शशांक को युवा जिला उपाध्यक्ष, मेरठ सहित अन्य पदों पर भी युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह नियुक्तियां युवा नेतृत्व को आगे लाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यह नई टीम मेरठ जनपद में संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई गति प्रदान करेगी। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) किसानों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है और यह युवा नेतृत्व उस संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।नियुक्ति कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अभिषेक तेवतिया (उत्तर प्रदेश), शोवीर सिंह (जिला अध्यक्ष, मेरठ), प्रशांत त्यागी (जिला अध्यक्ष, हापुड़), अनिल चौधरी (जिला प्रभारी, मेरठ) सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

