मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिला संगठन में बदलाव के आदेश जारी कर दिये। सपा ने जाट के बाद अब मेरठ में गुर्जर कार्ड खेल दिया। कर्मवीर सिंह गूमी सपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही उन्हें पार्टी संविधान के अनुसार जिला कमेटी का शीघ्र गठन कर पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रस्तुत करने को कहा है। दूसरी ओर, जिलाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करते हुए विपिन चौधरी को संगठन में प्रमोशन देकर प्रदेश सचिव मनोनीत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने विपिन चौधरी को जिलाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह गूमी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि जिलाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त किए विपिन चौधरी को संगठन में पदोन्नति देते हुए प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। मंगलवार को मेरठ के कई सपा नेता लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, कर्मवीर सिंह गूमी, अहतेशाम इलाही, प्रभु दयाल वाल्मीकि, मुकेश सिद्धार्थ, डॉ. आदित्य सिंह, खेमचंद ने बातें की।

