
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। थाना क्षेत्र के भोला और जानी निवाड़ी गाजियाबाद की सीमा से सटे दो धार्मिक स्थल को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। लेकिन गांव के गणमान्य व अमनपसंद लोगों की सक्रियता व समझदारी के चलते ये लोग अपने मापांक इरादों में कामयाब नही हो सके। घटना के चलते पुलिस में हड़कंप की स्थिति बनी है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले लोगो की तलाश में जुटी है।जानी थाना क्षेत्र के भोला और जानी निवाडी सीमा पर दो पीर धार्मिक स्थल है। बुधवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने संगठित होकर दोनों धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

इन लोगो ने भोला सिसौला के सामने स्थित धार्मिक स्थल की दीवार को गिरा दी। जबकि जानी निवासी की सीमा से सटे धार्मिक स्थल की दीवार गिराकर दान पात्र भी उखाड़कर चोरी कर लिया। दोनो धार्मिक स्थल गंगनहर कांवड़ मार्ग के करीब है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारकर इन्हें गिराया है। घटना को लेकर जानी व निवाडी पुलिस में हड़कंप की स्थिति बनी है। गुरुवार की सुबह जानकारी मिलने पर दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध में खड़े ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जानी थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। गंगनहर की सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। घटना का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भैजा जायेगा।
