मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द- थाना जानी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त नासिर पुत्र भूखू निवासी ग्राम जोला, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। अभियुक्त नासिर के खिलाफ थाना जानी में धारा 115(2)/333/109(1)/352/351(3)/117(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज था। आपको बता दे कि जाकिर पुत्र समीर निवासी सिवाल खास ने 1 अप्रैल 2025 को थाना जानी में तहरीर दी कि उनके भाई शाहिद का गांव में मौजूद अशरफ, आलम, हसनत पुत्रगण अफजल और नासिर के साथ बच्चों को लेकर विवाद हो गया।कुछ देर बाद सभी आरोपी हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वादी के घर में घुस आए। आरोपियों ने वादी के भाई के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। वादी और अन्य लोगों को धमकाते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट भी की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तभी से नासिर फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सराहनीय प्रयास करते हुए उसे सिवाल खास क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

