मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की एक घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।जानकारी के अनुसार अनीस पुत्र यासीन उर्फ राजी निवासी वार्ड नंबर 4, कस्बा सिवालखास, थाना जानी ने थाने में तहरीर दी थी और तहरीर में बताया गया कि उसकी कोल्ड ड्रिंक की दुकान/गोदाम से “हेल्ट व नॉन स्टॉप एनर्जी ड्रिंक” की पेटियां चोरी कर ली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जानी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद थाना जानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुल्तान पुत्र हसनेन निवासी महंपा चौपला, सिवालखास, थाना जानी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें 03 पेटी एनर्जी ड्रिंक,02 पेटी नॉन स्टॉप व 01 पेटी हेल्ट) शामिल हैं। कुल 72 एनर्जी ड्रिंक बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख का संदेश गया है।

