मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।जानी थाना पुलिस की गोकशी के मुकदमे वांछित और 25000 के इनामी वसीम कुरेशी से पुलिस की मुठभेड़ और 25000 हजार रुपए के वांछित आरोपी वसीम कुरैशी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से हुआ घायल बता देगी वसीम कुरेशी अल सुबह शेखपुरी रजवाहे से मोटरसाइकिल से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। और चेकिंग के दौरान जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया तो 25000 हजार रुपए का इनामी आरोपी वसीम कुरैशी ने जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर और पुलिसकर्मियों पर ही तमंचे से फायर कर दिया और पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा को लेकर जब अपनी तरफ से जवाबी कार्रवाई की तो वांछित आरोपी वसीम कुरेशी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान 25000 के इनामी गौकशी में वांछित आरोपी वसीम कुरैशी से पुलिसकर्मियों मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में आरोपी वसीम कुरैशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया वसीम कुरैशी के ऊपर 10 से अधिक मुकदमे अन्य थानों में दर्ज है आरोपी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर का जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल आरोपी के पास से बरामद बरामद की है।

