मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: क्षेत्र के नगला कुम्भा में मंगलवार की रात्रि हुई मारूफ की हत्या में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर दो आरोपियो पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार की देर शाम को क्षेत्र के गांव नंगला कुम्भा में दो भाइयों युनूस व राकिब में जमीनी विवाद के बाद युनूस पक्ष ने मारूफ पुत्र राकिब पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घटना में घायल मारूफ को मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल मारूफ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।पुलिस ने घटना में युनूस पुत्र शुभान अली व उसके दो बेटे इसराइल और इब्राहिम को नाम दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।घटना में आरोपी पिता पुत्र युनूस पुत्र सुभान अली व बेटे इसराइल को थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर व उनकी टीम ने चौबीस घंटे के अंदर राजपाल पुत्र शिवकुमार के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्याभियुक्त इसराइल की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। वही घटना में शामिल एक अन्य आरोपी इब्राहिम की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

