मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द। भोला झाल गंगनहर स्थित सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को शिवभक्त कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया किया। भंडारे का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग एक्शन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मौके पर रमेश चंद्, अनुराग अग्रवाल, प्रदीप कुमार त्यागी, सुभाष चन्द्र, विकास त्यागी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। ऊधर गंगनहर कावड़ कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में कावड़ियों का आना शुरू हो गया है। राजस्थान के बड़ी संख्या में शिव भक्त निकल रहे हैं। ऊधर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जानी थाना पुलिस भी पुरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौड़ अपनी टीम के साथ मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं।

