समाज के प्रति समर्पण का दिया संदेश
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा ।जनपद में रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज रोहटा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदान भी किया, जो उपस्थित सभी लोगों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत साबित हुआ।रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किया गया था। शिविर में प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान जीवन रक्षक है और यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे समाज में मानवता की भावना भी मजबूत होती है। रक्तदान हमें यह बताता है कि यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो कोई भी जिंदगी संकट में नहीं आएगी।शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। आयोजन के दौरान शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने रक्तदान की प्रक्रिया को सुरक्षित और सरल बताया, साथ ही लोगों से इसे नियमित रूप से करने की अपील की।

