Weapon Pistol or Gun Pointed - Crime, Killing Concept
जानी थाना प्रभारी पर मामले को दबाने के आरोप, पैसों के लेन-देन की चर्चाएं तेज
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के पांचली खुर्द गाँव में 19 सितंबर की देर रात एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई। नशे की हालत में पिता के तमंचे से निकली गोली उसकी ही नाबालिग बेटी को जा लगी। घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मासूम यशी पुत्री कालू उर्फ नरेश को परिजनों ने आनन-फानन में KMC हॉस्पिटल, टीपी नगर थाना क्षेत्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्ची को ICU में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
नशे में धुत पिता से चली गोली
गाँव के लोगों के अनुसार, कालू उर्फ नरेश देर रात नशे की हालत में घर पर पहुंचा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद तमंचा अचानक चल गया और पास में खड़ी उसकी बेटी यशी को गोली लग गई। गोली लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी भी मौके पर दौड़े और परिजनों की मदद से घायल बच्ची को अस्पताल भिजवाया गया।
थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना जानी प्रभारी पूरे मामले को दबाने में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और मामले में पैसों के लेन-देन की भी चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करती तो आरोपी पिता पर अब तक सख्त धाराओं में केस दर्ज हो जाता।कप्तान साहब से कार्रवाई की मांगघटना के बाद गाँव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने कप्तान साहब से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के गंभीर मामलों को दबाने की कोशिश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

