नौ दिन पूर्व गोडविन कालोनी ने गायब हुई लड़की को बरामद करने में नाकाम साबित हुई पुलिस
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । नौ दिन पूर्व गोडविन कालोनी से गायब हुई 24 वर्षीय लड़की को जानी थाना पुलिस ने बरामद करना गवारा न समझा। पुलिस की इस उदासीनता के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जानी थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। किसान युनियन के धरने के चलते पुलिस में अफरातफरी का माहौल रहा। चौबीस घंटे में लड़की के बरामद किए जाने के आश्वासन में युनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।शामली जिले के हाथी करोदा निवासी एक 24 वर्षीय लड़की 22 सितम्बर को जानी थाना क्षेत्र स्थित गोडविन कालोनी में अपने ताऊ के घर से अचानक गायब हो गई थी। लड़की का कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने इस घटना में लापरवाही बरते हुए लड़की बरामद नही की। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जानी थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।

