मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।सुभारती चौकी क्षेत्र में स्थित ओयो होटल के संचालकों में हुई मारपीट में ढाबे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति का सर फट जाने से व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।सुभारती चौकी क्षेत्र में करीब तीन दर्जन ओयो होटल संचालित हो रहे है। इन होटलों में नियम कायदे कानून ताक पर रख कर उनका संचालन किया जा रहा हैं।इतना ही नहीं होटल में ग्राहकों को लेकर भी होटल के कमरे रेट कम ज्यादा पर ग्राहकों को देने पर भी इन संचालकों में विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम ओयो होटल संचालक खाना खाने के लिये वासुदेव ढाबे पर पहुंचे तो इन सब संचालकों में पहले कहासुनी हुई फिर यह कहासुनी मारपीट में बदल गई।इसी बीच वहां खाना खा रहे दादरी निवासी दीपक ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उस पर प्राणघातक हमला कर दिया।घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में घायल दीपक को सुभारती में भर्ती कराया गया जहां तीन दिन से दीपक जिंदगी मौत से जूझ रहा हैं।पुलिस तहरीर मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

