मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।कांवड यात्रा को लेकर लखनऊ से मेरठ पहुंचे यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण ने मेरठ के कमिश्नरी में चार राज्यों के अफसरों के साथ मंथन कर बड़ा प्लान फाइन कर दिया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार ने सख्त लहजे में चेतावनी दे दी है कि यदि कांवड यात्रा की धार्मिक भावना को आहत करने की किसी ने भी कोशिश की तो सख्त एक्शन होगा। कांवड मार्ग पर हर किलोमीटर पर एक दरोबा 5 पुलिसकर्मी कांवडियों की सुरक्षा में तैनात होंगे। बड़े डीजे शहर के बाहर की तरफ ही रहेंगे और कांवडियों के खाने-पीने और सफाई की बेहतर व्यवस्था ढाबों और शिविरों में होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की होगी। बिजली विभाग को कह दिया है कि तार नीचे नहीं होने चाहिए कहीं भी जो हादसों की वजह बनें। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी व संबंधित विभागों को कहा गया है कि सड़कों में गडढ़े नजर न आएं, 700 किलोमीटर सड़क मार्ग में सिर्फ 25 किलोमीटर का काम अधूरा है और जल्द पूरा हो जाएगाउधर, यूपी के मुख्य सचिव के बाद यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि कांवड की उंचाई 10 फिट और चौडाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ज्यादातर कांवड मुजफ्फरनगर में एसेंबल होती हैं और इसके लिए जिम्मेदारी भी तय कर दी गई हैं, यदि लापरवाही हुई तो हम कार्रवाई करेंगे। 75 डेसिबल से ज्यादा डीजे की आवाज नहीं होगी और कांवड समूहों को बता भी दिया गया है कि कांवडियों से संवाद कर उन्हें जानकारी दें। डाक कांवड को लेकर हरियाणा के अधिकारियों को कह दिया गया है कि ध्यान रखें। डीजीपी ने कहा कि कांवड कॉम्पटीशन नहीं भक्ति की भावना है और सेफ्टी, सिक्योरिटी और आस्था का ख्याल रखा जाए। बता दें कि मेरठकमिश्नरी में कांवडि को लेकर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी ने हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के अफसरों के साथ ही कई मंडल के अफसरों के साथ घंटों मंथन किया।

