मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।सपा सांसद इकरा हसन के साथ सहारनपुर में एडीएम द्वारा की गई अभद्रता के मामले को लेकर सपाईयों ने शनिवार को जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन देकर एडीएम सहारनपुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में चले और कमिश्नरी चौराहे पर सपा धरना देकर बैठ गए। बाद में कलेक्ट्रेट में जाकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन देकर सपा सांसद इकरा हसन के साथ अभद्रता करने वाले अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदेश में मर्जर के नाम पर बंद किये जा रहे प्राइमरी विद्यालय को लेकर आक्रोश जताया। स्कूल बंद कर मधुशालाएं खोलना के सरकार के फैसले का विरोध किया। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रभु दयाल वाल्मीकि, निरंजन सिंह, योगेंद्र शौल्दा, जीशान अहमद, नदीम चौहान, अहतेशाम इलाही, शशिकांत गौतम, किशन सिंह जाटव, रविंद्र प्रेमी, नेहा गौड़, अफजाल सैफी, गौरव गुर्जर, मोहम्मद चांद, कर्मवीर गूमी, गुलफाम सैफी, शाहिद पहलवान, धनीराम गौतम, गजेंद्र सिंह, सुमित बौद्ध रहे।

