मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
राेहटा : थाना क्षेत्र के रोहटा गांव मे सड़क किनारे लावारिस हालात मे लाल रंग की ब्रेजा कार खड़ी देख लोगों मे खलबली मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी लेने के बाद चौकी पर ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गाड़ी के मालिक की तलाश मे लगी हुई थी।थानाध्यक्ष नीरज बघेल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद मेरठ बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव के बाहरी छोर पर एक लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके 07 बीआर 6500 संदिग्ध हालात मे खड़ी थी। काफी देर तक कार को खड़ी देख मौके पर ग्रामीणों ने कार की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार की जांच पड़ताल करते हुए रोहटा पुलिस चौकी पर खड़ी करा दी। कार के अन्दर खाने का सामान रखा मिला। जिससे प्रतीत हो रहा है। कि कार को कोई नशे की हालात मे छोड़ कर चला गया है। कार मालिक की तलाश की जा रही है।

