मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानीखुर्द रसूलपुर धौलडी गांव में अज्ञात बदमाशों ने परिवार को निशाना बना कर नशीला पदार्थ सूंघाकर सेफ के ताले तोड़कर उसमें रक्खे लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए।चोरी की घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जाकर पता चली। चोरी की तहरीर जानी थाने में दी गई है।

रसूलपुर धौलडी निवासी जहीर पुत्र हमीद पशुओ का व्यापार करता है। मंगलवार को जहीर अपने काम से कही गया था। घर पर उसकी पत्नी नसीम, पुत्रवधू गुलिस्ता व छोटा बेटा समीर घर में मौजूद था। देर-रात कुछ बदमाश घर की दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए।बदमाशों ने अलग अलग कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।बदमाशो ने देखा कि परिवार बेहोश हो गया तो उन्होंने घर में रक्खे सैफ, संदूक आदि का ताला तोड़कर वहां से लाखों के सोने चांदी के जेवरात जिनमें दो जोड़ी सोने के कुंडल,एक जोड़ी सोने के कंगन, चांदी की पाजेब और 80 हजार की नकदी की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। परिवार की जब सुबह आंख खुली और देखा कि घर की सेफ संदूक के ताले टूटे पड़े है तो परिजनों को घटना का पता चला। चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन खाना पूर्ति कर वापस लौट आई। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जानी थाने में तहरीर एसएसपी की कडी कार्यवाही से भी सिवाल चौकी पुलिस बेखौफ

