मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ ।नगर के किठौर तिराहे बस स्टैंड समीप हिताची एटीएम मशीन से किसान पैसे निकालते समय वहा मौजूद युवक ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रूपए निकालकर फरार हो गया। पीड़ित किसान ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।गांव अहमदपुरी निवासी किसान राम निवास पुत्र जयकरण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे किठौर बस स्टैंड पर स्थित हिताची एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए आया हुआ था। मशीन में कार्ड लगाने पर पैसा नहीं निकलने पर वहा मौजूद अज्ञात युवक ने किसान को झांसे में लेकर उसका धोखे से एडीएम कार्ड बदल दिया। पैसा नहीं निकलने पर किसान राम निवास अपने घर को रवाना हो गया। उक्त युवक ने उसके एडीएम से ४ बार में ४० हजार रूपए निकालकर फरार हो गया।” पीड़ित किसान के मोबाइल पर ४० हजार रूपए निकालने का मैसिज आने पर होश उड़ गए और आनन फानन में बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए उक्त युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

