Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के जानी कस्बे में एक महिला द्वारा खुलेआम गांजा बेचने की जानकारी सामने आई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यह कारोबार पुलिस की मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा है।बताया गया है कि उक्त महिला के खिलाफ पहले भी जानी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। नतीजा यह है कि महिला आज भी खुलेआम नशीले पदार्थ की बिक्री कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांजे की अवैध बिक्री से क्षेत्र में युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। इससे समाज में बुरे असर पड़ रहे हैं और आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल रहा है।लोगों ने मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर महिला और उसकी मददगार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कस्बे में नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म हो सके।

