मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानीखुर्द।मंगलवार को जानी कस्बे स्थित जीत फार्म हाउस में अखिल भारतीय खटीक समाज की एक जिला स्तरीय पंचायत हुई। पंचायत का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में पिरोना रहा।पंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद और संगठन के अध्यक्ष मुंशीरामपाल ने कहा कि हमारा समाज आज विभिन्न परेशानियों से जूझ रहा है। समाज की राजनीति के क्षेत्र में भी उपेक्षा होती रही है। लेकिन अब समाज जागरूक हो गया है। समाज को हर सूरत में सम्मान दिलाना प्राथमिकता होगी। इस दौरान विनोद खटीक, सुरेश तेवतिया,अतुल खटीक आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर मुनेश प्रधान, आत्माराम, अवतार सिंह, विजयपाल आदि मौजूद रहे।

