मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। जानी बुजुर्ग में पत्नी को लेने आये व्यक्ति व उसके भाई की ससुराल वालों ने जमकर धुनाई कर घायल कर दिया। युवक ने घटना की पुलिस में तहरीर दी है। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी शोएब पुत्र शरीफ की शादी जानी कलां निवाड़ी छोटे की पुत्री शायमा से हुई थी। शायमा आजकल पीहर में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिय आई हुई थी। शोएब पर कल पत्नी का फोन उसे लेने के लिय आया तो आज वह अपने भाई समद के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ ले जाने को कहा।आरोप हैं कि पत्नी उसके भाई,पिता व मोहल्ले वालों ने उसके व भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की सूचना पीड़ित ने कंट्रोल रूम को दी तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को थाने पर ले आई।घटना की लिखित तहरीर पुलिस में दी हैं।

