किसान की मौत से परिजनों में कोहराम
मेरठ विषेश संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:जानी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है एक महीने में तीन हत्याएं हो चुकी है और पुलिस चुप्पी साधे बैठी है सोमवार की रात्रि को सिसौला कलां के जंगल में खेत में पानी करने गए किसान पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और किसान की देर रात्रि ईलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय कस्बा निवासी करीब साठ वर्षीय सुभाष पुत्र चन्द्रर के खेत सिसौला कलां के जंगलों में स्थित है। सोमवार की रात सुभाष अपने खेतों पर पानी करने गया था। जहां पर पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सुभाष को कमर में गोली मार दी। हमलावर घायल सुभाष को मरा समझ कर फरार हो गए।घायल सुभाष किसी तरह गंग नहर पटरी पहुंचा और बेहोश हो गया। गंग नहर पटरी पर घायल के पड़े होने की जानकारी कंट्रोल रूम 112 पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।घायल सुभाष की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद सुभाष उपाध्याय का शव जानी खुर्द गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में परिजनों वो ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया गया।हत्या की रिपोर्ट मृतक के बेटे आयुष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं क्षेत्र के लोगों में हत्या होने पर पुलिस के खिलाफ आक्रोश क्षेत्र के लोगों में हैं जानी थानाध्यक्ष महेश राठौर ने बताया कि हत्या का कारण रंजिशन लग रहा है। हालांकि परिजन किसी से रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है,घटना का जल्द ही खुलासा कर अपराधी जेल भेजे जाएंगे।

