मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: थाना क्षेत्र के जानी कला गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ जमीन पर कब्जा दिलाने गई तहसील की टीम ने महिलाओं के भारी विरोध व पथराव के बीच जमीन पर कब्जा कराया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने पुलिस टीम के साथ गंदे पानी में घुसकर जेसीबी मशीन के सामने नाली के पानी में लेटी महिलाओं को वहां से हटाकर जमीन पर कब्जा दिलाया गया। थाना प्रभारी के इस सराहनीय कार्य की गांव ही नहीं क्षेत्र में भी जमकर प्रशंसा की जा रही है।जानी कलां निवासी ननवा और शाहिद अमीन पक्ष में बारह सो अस्सी गज जमीन को लेकर जमीनी विवाद चल रहा है।इस जमीन को लेकर न्यायालय के आदेश को लेकर राजस्व प्रशासन की टीम कई बार इस जमीन पर कब्जा नहीं दिलवा पाई। आज खसरा नंबर 611पर कब्जा मुक्त करवाने के लिए राजस्व प्रशासन की टीम जानी कलां गांव में जानी, रोहटा व पुलिस लाईन से भरी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा हटवाने के लिए पहुंची । प्रशासन ने जैसे ही कब्जा हटवाने का प्रयास किया तो ननवा पक्ष ने खसरा नंबर 595 पर न्यायालय का स्टे दिखाया। वही खसरा 611 पर पुलिस व प्रशासन ने कब्जा हटाने को जेसीबी मशीन चेलवाई तो गंदे पानी में खड़ी महिलाए जेसीबी के सामने लेट गई। खेत में भारी गंदा पानी भरा होने के कारण भी कब्ज मुफ्त नहीं कराया गया तो मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर महिला पुलिस कर्मी,हमराह पुलिस कर्मी अंकुर पंवार आदि पुलिस के साथ गंदे पानी में घुसकर वहां लगभग 2 घंटे से खड़ी महिलाओ को वहां से हटाकर जमीन पर कब्जा दिलाया। गंदे पानी में घुसकर जमीन पर कब्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,सिपाही अंकुर पंवार,सिपाही अमजद,अवनीश दीवान,महिला दरोगा निवेश कुमारी, अंजो देवी की गांव वालो ने जमकर प्रशंसा की।इस घटना का जिस को पता चला उसने पुलिस व इंस्पेक्टर महेश राठौर की जमकर प्रशंसा की है।

