मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानी बुजुर्ग।जानी थाना क्षेत्र के जानी बुजुर्ग गांव में मंगलवार की सुबह दबंगों ने एक ही परिवार के घर में घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई की और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। हमले में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित निसार पुत्र शेर मोहम्मद ने बताया कि जाहिद, गुलफाम, साबिर समेत करीब दर्जनभर लोग जबरन घर में घुस आए और उसके परिवार को बुरी तरह पीटा। सूचना के बाद थाना जानी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महज औपचारिकता निभाकर वापस लौट गई।पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और पुलिस की मिलीभगत से दबंगई दिखा रहे हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि जानी थाना पुलिस की लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

