Oplus_16908288
दिनदहाड़े चल रहा खनन का खेल, कार्रवाई नदारद
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर।सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र की चौकी हर्रा अंतर्गत जंगलों में अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े जेसीबी और डंपरों के जरिए मिट्टी व अन्य खनिजों का अवैध दोहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सूत्रों का आरोप है कि हर्रा चौकी पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत के चलते यह अवैध खनन निर्बाध रूप से चल रहा है। जंगल क्षेत्र में नियम-कानूनों को ताक पर रखकर लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन की शिकायतें कई बार संबंधित अधिकारियों से की गईं, लेकिन हर बार शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण खनन माफिया और अधिक बेखौफ हो गए हैं और खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं।ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो जंगल क्षेत्र पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या उच्च अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे, या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।प्रशासनिक कार्रवाई का क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

