मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना सरधना पुलिस व मेरठ सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मौके से भारी मात्रा में बने हुए असलहे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। मेरठ के एसएसपी डा विपिन ताड़ा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी देहात अभिजीत के दिशा-निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस जानकारी मिली थी कि पिठलोकर से नाहली जाने वाले रास्ते पर स्थित ट्यूबवेल के पीछे गन्ने के खेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर तुरंत संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और फैक्ट्री में बने असलहे व उपकरण बरामद किया सरधना पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

