सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ (सरधना) भारतीय किसान यूनियन किसान सभा अराजनैतिक की सरधना में ब्लॉक अध्यक्ष अकरम कुरैशी के आवास पर एक जिला समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान सभा अराजनैतिक का कुनबा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। संगठन के सभी साथी मजबूती से संगठन को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वो दिन दूर नही जब भारतीय किसान यूनियन किसान सभा अराजनैतिक जल्द ही जनपद मेरठ का सबसे बड़ा संगठन होगा। मीटिंग में बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर की भी बात करते हुए जिला अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि स्मार्ट मीटर केवल किसान मजदूरी को परेशान करने की प्रकिया है। अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर को बंद नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन किसान सभा अराजनैतिक जल्द ही एक बड़ा आंदोलन मेरठ कमिश्नरी पर करेगी। जिसमें डीएम कार्यालय का घेराव किया जायेगा। समीक्षा मीटिंग में संगठन विस्तार किया गया। जिसमे इकराम राजपूत को ग्राम अध्यक्ष खेड़ी व शाकिब को युवा ब्लॉक सचिव पद पर मनोनित किया गया। इस अवसर पर सहरोज मलिक, मनोज पाल, हाजी खलील, साबिर अंसारी, मुंफरीद, उस्मान खान, सरफराज अंसारी, फरमान अली, रहीश चौधरी, जिनेन्द्र चौधरी, निशु सैनी, अहसान मेम्बर, मुस्तकीम, सरदार सिंह, सोनी खान, पिंकी चौधरी, मोनिका सोम,भूरी खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

