मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। कंकर खेड़ा प्रेम पूरी स्थित मंदिर महादेव में चल रही श्रीमदभागवत कथा में आज दूसरे दिन सोमवार को कथावाचक आचार्य रविशंकर महाराज ने महाराज परीक्षित को सातवें दिन त्रस्त सर्प के दंश का श्राप मिला.श्राप मिलने पर गंगा तट पर आकर संत मिलन की प्रतिक्षा करते हुए परिवराजक संत शिरोमणि श्री सुखदेव जी का मिलन हुआ.मरण धर्मा मानव को जीवन में किया करना चाहिए ऐसा प्रश्न पूछने पर सुखदेव जी द्वारा श्रीमद्भागवत की कथा सुनाई गई.जिसमें श्रृष्टि वर्णन करते हुए महाराज मनु द्वारा मनुष्य की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए मनु वंश की कथा सुनाई.प्रहलाद चरित्र की कथा का वर्णन कल होगा.जिसमें ध्रुव जी की कथा प्रमुख रही.कथा के मुख्य यजमान नीरज मित्तल उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ, आज के यजमान अश्वनी कुमार रहे.भागवत कथा में मुख्य रूप से के के गुप्ता,मदन गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी,पूर्व पार्षद राजेश खन्ना,कमल चंद गुप्ता, रामगोपाल शर्मा, अंकित गुप्ता,नितिन जैसवाल, शांतनु त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

