मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
बागपत ।बागपत लोकसभा की ग्राम पंचायत मवीखुर्द में अष्टग्राम भूमिया धाम पर 26 वें भंडारे का आयोजन महामंडलेश्वर श्री सूरज मुनि जी महाराज के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अथिति शंकराचार्य श्री कृष्ण स्वरूप महाराज विशिष्ट अतिथि जलेश्वरानंद गुरु जी महाराज जूना अखाड़ा वाले रहे । महामंडलेश्वर श्री महेश नाथ जी महामंडलेश्वर निलिमानंद साध्वी एवं जय स्वरूप महाराज जी आदि संत समाज रहा श्री देवमुनि जी महाराज ने उपस्थित सभी संतों को माल्यार्पण कर स्वागत किया मंच का सुन्दर संचालन विजय शर्मा ने किया वक्ता के रूप में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा किसान सरदारी पर विपदा है हमें मिलकर मदद करनी चाहिए परशुराम धाम की कमेटी में सुरेन्द्र प्रधान, धर्मपाल प्रधान,सोकेद्र प्रधान, तेजवीर प्रधान, सुबेदार गुलबीर चौधरी,संजय चौधरी, रविन्द्र चौधरी, नीटू मास्टर हरबीर चौधरी, कृष्णपाल प्रधान,धर्मबीर प्रधान,पवन शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

