मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- नगर के मवाना बस स्टैंड स्थित श्री राम कॉलोनी में श्री बालाजी महाराज विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। नगर के भरत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन गर्ग ने श्री राम कॉलौनी में बालाजी महाराज का दरबार लगाकर पूजा अर्चना की। वहीं विशाल भंडारे में सपा हस्तिनापुर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने भंडारे में भाग लेकर साथियों को प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर रिषिपाल, गौरव अग्रवाल, मुंगद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, सोहन अग्रवाल, चित्रांक अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

