मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द।जानी ब्लॉक के गांव रसूलपुर धौलड़ी में NHM पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में आयोजित जीके कंपटीशन के विनरों की घोषणा की गई और विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2024-25 के नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के टॉप टेन विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। बाल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहित गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुसौड़ी, नरेंद्र गौरव, चांद राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ व गांव के सम्मानित लोग भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला विद्यालय परिसर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

