मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
नगर में लश्कर गंज स्थित के. के.पब्लिक स्कूल में शुरू हुए हिंदी सप्ताह का समापन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सोम रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार व सचिव संजीव कुमार ने पुष्प माला पहनाकर मुख्य अतिथि डॉ महेश सोम का सम्मान किया। इस सप्ताह में हिंदी सुलेख श्लोक, दोहे व कविताओं को सुनाना तथा हिंदी दिवस पर सुंदर राइटिंग में चार्ट तैयार किए जिसमें उन्होंने स्लोगन लिखे इसके अतिरिक्त हिंदी भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिखा भारती और आयशा ने प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने हिंदी की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ महेश सोम ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है इसका जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है, हिंदी भाषा के अतिरिक्त हमें अन्य क्षेत्रीय भाषाएं जैसे अंग्रेजी, गुरुमुखी व उर्दू आदि को भी सीखना चाहिए। पूरे सप्ताह में हुए कार्यक्रमों में श्रेष्ठ छात्र छात्राएं आन्या गोयल, समृद्धि, रेयांश, विधि,आदविक,उत्कर्ष,वसु जैन,शौर्य,सांची त्यागी,अंशी जैन,मनन,सानवी,आतिका व संभव आदि चुने गए। सभी को स्कूल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार ,सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने कार्यक्रमों में चुने गए श्रेष्ठ छात्र को बधाई दी तथा स्कूल आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में श्रीमती सविता गोयल श्रीमती चंचल शर्मा रेनू शर्मा अंजु गोयल जी का योगदान रहा।

