मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । मेरठ की क्रांतिधरा पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रथम आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को लेकर आज उनके काशी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज चौहान के पूठखास स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई।बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। विशेष रूप से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की सुव्यवस्थित भागीदारी सुनिश्चित करने और मन की बात कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गौरव तोमर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल कस्तला की उपस्थिति भी सुनिश्चित बताई गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, स्वागत व्यवस्था, यातायात और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, जिला उपाध्यक्ष दयाल त्यागी, जिला मंत्री विपिन चपराना, शालीन राणा, रामबीर सिंह, राजीव राणा, भूपेंद्र राणा, सुदेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

