मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर।हर्रा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने गुरुवार को नगर की गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, गौवंश को मिलने वाले चारे व पानी की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में गौवंश को भूखा न रहने दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में गौवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ स्थानों पर गंदगी व गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों की है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पशु चिकित्सक को भी निर्देशित किया कि गौवंश का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कर रिपोर्ट दी जाए।अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत द्वारा गौशाला संचालन हेतु आवश्यक बजट की कमी नहीं है, परंतु व्यवस्थाओं में सुधार लाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जनता को भी गौवंश सेवा से जोड़ने का प्रयास करें ताकि सहयोग से व्यवस्थाएं और बेहतर की जा सकें।गौशाला निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता के साथ नगर पंचायत सभासद रिहान चौहान,कामिल पुंडीर,अब्दुल्ला,कर्मचारी इकरार,अबरार,आसिफ भी मौजूद रहे।
श

