पुलिस की सुरक्षा की खुली पोल पट्टी,नाक के नीचे दिया जा रहा हैं घटनाओं को लगातार अंजाम
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ : भोला झाल पर कावड़ियों की सुरक्षा का जिला पुलिस प्रशासन लाख दावे करे लेकिनअसामाजिक तत्व,अपराधी किस्म के लोग लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है।भोला झाल पर कावड़ शिविर में आराम के लिए रुके आधा दर्जन भोलो के करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के सात मोबाइल चोरी कर लिए।घटना में कपिल चौधरी फरीदाबाद, चरणसिंह फरीदाबाद,अंशुल सैनी दिल्ली,राजू शाहदरा,आदि ने घटना की शिकायत थाना पुलिस से की तो पुलिस ने पीड़ित कावड़ियों के नाम पते नोट कर मोबाइल बरामद करने का आश्वासन देकर चलता कर दिया।कावड़ियों ने पुलिस से लाख मिन्नत की कि वह गरीब हैं और परिवार से अब संपर्क भी नहीं कर सकते कृपया मोबाइल की लोकेशन निकलवाकर तलाश कर दिलवाया जाए।पुलिस ने कबाड़ियों की एक नहीं सुनी।पुलिस की कावड़ियों की सुरक्षा चाकचौबंद करने के सारे दावे फैल साबित हुए। वही प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी मात्र शोपीस बने हुए है।

