मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिसौला कलां में फांसी लगे मिले गुलफाम के शव की घटना में पुलिस ने पर्दाफाश कर मृतक के दो बेटों व एक पुत्र बधू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।मृतक गुलफाम अपनी जमीन जायदाद दूसरी पत्नी व बच्चों के नाम करना चाह रहा था,इसके चलते पहली पत्नी के दोनों बेटों व पुत्र बधू ने गुलफाम की फांसी लगाकर हत्या कर दी।परिवार ने मृतक की बीमारी से मौत बताकर पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया था। रविवार की सुबह सिसौला कलां में करीब पैतालीस वर्षीय गुलफाम का शव चारपाई पर पड़ा मिला था।गुलफाम की गांव में हत्या की खबर फैल गई।गुलफाम की हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि गुलफाम के गले पर फांसी जैसा निशान बना हुआ है।गुलफाम के पहली पत्नी सीमा के पुत्रों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मौत बीमारी से हुई है।वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर व एसएसआई कपिल देव ने परिजनो से पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस बरगलाते रहे लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो टूट गए।मृतक गुलफाम की पहली पत्नी सीमा के दो पुत्रों ने बताया कि उनके पिता ने दो शादी की थी।पहली पत्नी सीमा से पांच बच्चे है,और दूसरी पत्नी गुलिस्ता से तीन पुत्री एक बेटा है।उनका पिता पहली पत्नी के बच्चों से लगाव नहीं करते न ही खर्चा आदि देते।उनका पिता गुलफाम जमीन जायदाद बेचकर दूसरी पत्नी से दो बेटी की शादी कर गांव से खी और मकान लेकर रहना चाहता था।इसी बात से क्षुब्ध होकर शनिवार की रात्रि फरदीन उसका भाई अर्सलान पुत्र स्वर्गीय गुलफाम,शहजादी पत्नी अर्सलान ने कोलड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया।इसके बाद बेटे फरदीन ने पैर पकड़े और भाई अर्सलान की पत्नी शहजादी ने हाथ पकड़े तब भाई अर्सलान ने रस्सी से गला घोट कर पिता की हत्या कर शव को चारपाई पर लिटाकर सो गए।पुलिस ने तीनों हत्याभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

