शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ सांसद खेल महोत्सव में डीएम पब्लिक स्कूल परीक्षित गढ़ की छात्राओं ने जीते 10 पदकजे.पी. एकेडमी, मेरठ में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।विद्यालय की 6 छात्राओं ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। जिसमे गुरवाणी ढिल्लों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और गिल्ली डंडा में तीन स्वर्ण पदक जीते।सिद्धि भाटी ने अपने दमदार खेल वॉकाथॉन और गिल्ली डंडा मे 2 गोल्ड मेडल हासिल किए।लक्षा शर्मा ने वॉकाथॉन में गोल्ड और 100 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक प्राप्त किया।याशिका हून ने रेस में गोल्ड और वॉकाथॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम ऊँचा किया।वहीं अबीरा ने भी रेस में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्ट रविन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि डीएम पब्लिक स्कूल खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा। और इस अवसर पर सभी 6 छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया और स्कूल डायरेक्ट भागेश्वरी चौधरी ने खिलाड़ियों की कोच रूबी हून को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है।इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टॉफ व छात्र – छात्राएं मौजूद रहे

