मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ के समाजवादी पार्टी कार्यालय, जेल रोड मेरठ पर रविवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक गांव, वार्ड और ब्लॉक में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा ताकि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किठौर विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से — हाजी इसरार सैफी, मनोज चपराना, मुदुला यादव, सुभाष यादव, संजय यादव, विनीत भराला, नवाजिश मंजूर, राजन प्रमुख, अमित शर्मा, अफजल सैफी, शमसुद्दीन कुरैशी, अजय अधाना, ई. संदीप यादव, गौरव काज़ीपुर, सचिन गुर्जर, इशरत जहां, मिथिलेश जाटव, उर्मिला यादव, योगेंद्र सोल्दा, नजमा अब्बासी, हिफिजुर रहमान अंसारी, हाजी आदिल अंसारी, मोहम्मद चांद, एहसान अंसारी, सतपाल यादव, धनीराम गौतम, निर्मित यादव, सौरभ अग्रवाल, कृष्णपाल यादव, बॉबी कैलाशपुरी, विजयपाल कश्यप, कमल गिरी, डा. कृष्णपाल, प्रदीप पावटी, पुष्पेंद्र कसाना, प्रदीप कसाना, किशोर वाल्मीकि, हिमांशु सिद्धार्थ, आदिल भैड़ा, मतलूब, अफजाल सैफी, ब्रजमोहन पवार, नितिन गर्ग, सम्स परवेज, देवेश राणा, अंशुल गुर्जर, निशांत भड़ाना, अभिषेक गुर्जर, अंशु मलिक, शशिकांत गौतम, खुर्रम, अजय सागर, मुनीर इंचौली, बेदी, मोहित गिरी, गौरव गोस्वामी, विनीत पयाला, देवेंद्र गुर्जर, अहतेशाम इलाही, राजीव भाटी, रामचंद्र यादव, इकराम बालियान, जय कुमार नारंग आदि शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति निष्ठा जताते हुए संगठन को मजबूत करने और 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

