सरधना संवाददाता
मेरठ सरधना। क्षेत्र के करनावल स्थित चरण सिंह गेट पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला का स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राहुल जड़ोदिया, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अमित शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमवीर तोमर, मुरसलीम चौहान, खिवाई के नेताजी सत्तार चौहान, चौधरी वीरपाल सिंह कटारिया और हरवीर डगर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश शुक्ला के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। चौधरी राहुल जड़ोदिया ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का यह दौरा किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान नीतियों की भी समीक्षा की और किसानों के हितों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य नेताओं ने भी किसानों की समस्याओं पर अपने विचार रखे और एकजुट होकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

