मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।खिवाई नगर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अयूब के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा कस्बा खिवाई के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता, सम्मान और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अयूब ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

