मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को “एडमिशन कॉन्क्लेव-2026” का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों, शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. हरिओम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल तथा डॉ. विशाल अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्थापित नई एडमिशन सेल का भी उद्घाटन किया गया। नई एडमिशन सेल के माध्यम से आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रवेश से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।कार्यक्रम के दौरान एडमिशन डायरेक्टर ई. हुसैन फिरोज अंसारी ने मंच से सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान प्रबंधन के साथ मिलकर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।इस मौके पर जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ डॉ. विशाल अग्रवाल ने समाज में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्व. कृष्णा अग्रवाल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कॉलरशिप” की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बेटियां केवल 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष के नाममात्र शुल्क पर संस्थान में उपलब्ध किसी भी पाठ्यक्रम में अध्ययन कर सकेंगी।कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्लेसमेंट अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।समापन अवसर पर डॉ. विशाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में एडमिशन निदेशक ई. हुसैन फिरोज अंसारी, विपेंद्र सिंह, डॉ. अमित चौधरी, निदेशक डॉ. उमेश कुमार, डॉ. राजीव चौधरी, अर्पित चौधरी, संजीव शर्मा, प्रशासनिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

