सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना।सरधना पत्रकार एसोशिएशन के तत्वावधान में सरधना नगर मेंपत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, वर्तमान कार्य-परिस्थितियों तथा सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, पारदर्शिता, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय समस्याओं पर आवाज़ उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ऐनुद्दीन शाह ने पत्रकारों की भूमिका को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि मीडिया ही वह माध्यम है जो आम लोगों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है। वरिष्ठ समाज सेवी ठाकुर प्रतीश ने कहा कि पत्रकारिता आज कई चुनौतियों के बीच कार्य कर रही है। ऐसे में संगठनों की एकता और मजबूती अत्यंत आवश्यक है। हाजी अय्यूब गुर्जर ने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की, और कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने में पत्रकार सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जबकि समर कुरैशी ने युवाओं में बढ़ रही पत्रकारिता की रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नई सोच और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग से पत्रकारिता का दायरा और भी व्यापक हुआ है। सम्मेलन में संगठन के संरक्षक राजेंद्र मौर्य, लोकेश पंडित, अनुज शर्मा, पराग गुप्ता और रामभूल तोमर ने भी अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने, और स्थानीय स्तर पर मीडिया की मजबूती के लिए संयुक्त प्रयास करने के सुझाव दिये। जबकि आखिर में एसोशिएशन के अध्यक्ष वक़ार खां ने कहा कि भविष्य में पत्रकारों को सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करने, उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने तथा समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन का संचालन संगठन के प्रवक्ता लुक़मान चौहान ने व अध्यक्षता सरधना चेयरमैन निज़ाम अंसारी ने की। इस इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को संगठन की ओर से सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही एसोशिएशन की ओर से आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मान प्रतीक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रमनदीप चौधरी, हाजी इसहाक कुरैशी, सुहेल कुरैशी, अरविन्द संगवान, इरशाद चौधरी, सुबोध चौधरी, रविंद्र दहिया, प्रमोद कुमार, शाह आलम त्यागी, रिहान आलम, अजय चौधरी, अरुण कुमार, दानिश अंसारी, अमित रोहटा, गौरव गर्ग, सुनील एडवोकेट, रुबाब आलम उर्फ़ रिहान, यासीन युसूफ, ललित गुप्ता, अनीस खान, राकेश गोस्वामी, रोहित चौधरी, वसीम मलीक, आस मौहम्मद, जावेद अब्बासी, उस्मान खान, फरमान ख़ान अमित बॉक्सर हरपाल अनिल उपाध्याय आदि उपस्थित रहें।

