मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत करते हुए, तान्या ऑटोमोबाइल्स नेक्सा शोरूम का भव्य उद्घाटन आज बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह शो-रूम ग्राहकों को प्रीमियम श्रेणी की नेक्सा गाड़ियों की खरीदारी के साथ-साथ उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा। इस शुभ अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्माननीय अतिथिगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सत्वीर त्यागी ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ मंच पर विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, चेयरमैन विनोद वैशाली , राष्ट्रीय लोकदल ज़िला अध्यक्ष रुद्र प्रताप, रालोद ज़िला अध्यक्ष रामपाल , बजरंग दल अध्यक्ष मधुर नेहरा , ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुशील शर्मा , बेटर लाइफ मिशन उपाध्यक्ष कुलदीप व विवेक जी, जाट समाज अध्यक्ष बाबा , तथा त्यागी समाज उपाध्यक्ष हरिओम त्यागी जैसे गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।तान्याऑटोमोबाइल्स ग्रुप के ग्रुप जनरल मैनेजर हरीश त्यागी, ग्रुप सर्विस मैनेजर यासीन कुरैशी, ग्रुप फाइनेंस मैनेजर आशीष शर्मा, ग्रुप डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर आक़िब रियाज़ एवं कंपनी के प्रतिनिधि अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा नेक्सा ब्रांड की सेवाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि सत्वीर त्यागी जी ने अपने संबोधन में कहा कि तान्या ऑटोमोबाइल्स द्वारा मेरठ में इस प्रकार का प्रीमियम नेक्सा शोरूम खोलना न केवल शहरवासियों को अत्याधुनिक गाड़ियों की सुविधा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही उपस्थित जनसमूह को नई नेक्सा गाड़ियों की रेंज का भी परिचय कराया गया, जिसमें Baleno, Ciaz, XL6, Grand Vitara जैसी गाड़ियाँ शामिल रहीं। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई।तान्या ऑटोमोबाइल्स नेक्सा शोरूम, मेरठवासियों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और विश्वसनीयता का नया अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

