मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के बदरुद्दीन नगर नानू में आयोजित दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए शानदार मुकाबले पेश किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। उद्घाटन के दौरान नदीम चौहान ने कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और युवाओं को खेलों के माध्यम से समाज में भाईचारे और अनुशासन का संदेश देना चाहिए। दंगल आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि नदीम चौहान का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

