मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के महत्वाकांक्षी “महा सदस्यता अभियान” के तहत आज मेरठ की सिवाल खास विधानसभा के रोहटा गांव में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पार्टी की किरकिरी हुई है। यह कार्यक्रम विधानसभा सिवाल खास के सदस्यता अभियान प्रभारी और राष्ट्रीय लोक दल के सिवाल खास विधानसभा के सदस्यता अभियान प्रभारी रणबीर दहिया द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, जिस मुख्य उद्देश्य महा सदस्यता अभियान के नाम पर यह आयोजन किया गया था, वह विफल साबित हुआ।उद्देश्य शून्य रहा कार्यक्रमअप्रैल माह से दिसंबर तक चलने वाले रालोद के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत, गांव-गांव पहुंचकर सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन रोहटा गांव में आयोजित इस ‘महा सदस्यता अभियान’ कार्यक्रम में चौंकाने वाली बात सामने आई कि एक भी व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता नहीं दिलाई गई। सदस्यता अभियान पुस्तक पर नए सदस्य के तौर पर एक भी व्यक्ति की एंट्री नहीं हुई।सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के बजाय केवल राजनीतिक बातें करने और अपनी-अपनी राजनीति चमकाने पर ध्यान केंद्रित किया। महासम्मेलन का स्वरूप ‘सदस्यता अभियान’ से अधिक ‘राजनीतिक भाषणबाजी एवं खुद की तारीफ करने’ के मंच में बदल गया। पार्टी की हुई किरकिरी इस घटना ने पार्टी के भीतर और स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस नाम और उद्देश्य से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, उस संबंध में कोई कार्यवाही न होने से रालोद की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। सदस्यता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शून्य सदस्यता होना पार्टी के सिवाल खास विधानसभा के सदस्यता प्रभारी रणबीर दहिया को पोल खोलता है कि जमीनी स्तर पर वह पूर्ण तरह विफल है।उपस्थित किसी भी मुख्य अतिथि वह विशेष अतिथि द्वारा पार्टी द्वारा जारी की गई सदस्यता अभियान की बुकलेट दिखाई नहीं दी न ही सदस्यता अभियान के संबंध में कोई भी प्रचार प्रसार की बात की गई l यह क्षेत्र की जनता के बीच मजाक का विषय भी रहा कि किसी भी अतिथि या पदाधिकारी द्वारा सदस्यता बुकलेट के साथ सामूहिक फोटो भी नहीं लिया गया l ये दिग्गज रहे मौजूदकार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के कई वरिष्ठ और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा हस्तिनापुर क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रालोद जिला अध्यक्ष मतलूब गौड राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कुलदीप उज्जवल मंडल अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी उत्तर प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर आदि शामिल थे।

