मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के ब्रदर अम्ब्रोस प्रेक्षागृह में वरिष्ठ वर्ग हेतु प्रथम Rev. ब्रदर मथियास मेमोरियल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस गांधी, नेहरू, पटेल और शास्त्री ने भाग लिया। प्रत्येक हाउस से 8-8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इतिहास, भूगोल, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल जगत और समसामयिकी से जुड़े प्रश्नों पर आधारित क्विज़ में अंतिम रैपिड फायर राउंड के बाद पटेल हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांधी हाउस दूसरे स्थान पर और शास्त्री हाउस तीसरे स्थान पर रहा। पटेल हाउस की टीम में अंशिका, अर्पित, प्रिंस त्यागी, अंश तालियान, रूद्र, मन्नान, सक्षम और सनी शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रदर इमानेवल पीजे उपस्थित रहे। साथ ही ब्रदर चाको (मैनेजर), ब्रदर जीत (उपप्रधानाचार्य) विनय त्यागी (कार्यवाहक प्रधानाचार्य) सनी, संजय चार्ल्स, दिलीप, श्रीमती स्वीटी शाह और जॉर्ज स्टीफन उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन श्रीमती अनुपमा चोपड़ा, हनी जैन, सचिन अवस्थी, विकास गोस्वामी एवं नवीन कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करती हैं।

