मेरठ संवाददाता
सरधना (मेरठ) रोहटा स्थित गांव में सोमवार से नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान डीजे पर भक्ति गानों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर समापन हुआ।2 जून से रोहटा में पेंट वाले मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा चित्रकूट धाम के नवल किशोर महाराज के मुख से श्रवण होगी। कथा के पूर्व रविवार को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए शाम को कथा स्थल पर समापन किया गया। डीजे भक्ति गानों व भजनों पर श्रद्धालुओं जमकर झूमे। इस मौके पर पंडित हरि शर्मा, अनिल उर्फ बिट्टू, अमित, संदीप शर्मा, मदन राठी, संजीव चौधरी तथा पवन शर्मा मौजूद रहे।

