मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान को मजबूती देने के लिए रविवार को पूर्व प्रत्याशी एवं सपा के वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने जानी खुर्द में वेदपाल फौजी प्रधान के निवास पर और पाचली खुर्द गांव में नूरू मोहम्मद के निवास पर पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता, युवजन ने हिस्सा लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह राजनीतिक दल है, जो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ किसानों, गरीबों और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पीडीए केवल एक नारा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई का संकल्प है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है कि उपेक्षित समाज को समान अधिकार और सम्मान दिलाया जाए। पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने लोगों को समझाते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों और चुनिंदा वर्गों के लिए काम कर रही है। गरीब और मेहनतकश जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली चरम पर है। ऐसे हालात में समाजवादी पार्टी ही जनता को राहत और बेहतर भविष्य दे सकती है।ग्रामीणों ने भी पंचायत में अपनी बात रखी और क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया। लोगों ने बिजली कटौती, बेरोजगारी और किसानों की फसल से जुड़ी दिक्कतों पर चिंता जताई। इस पर पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या को पार्टी मंच से उठाया जाएगा और समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। पंचायत में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में सहयोग देने की घोषणा की। पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जल्द ही इसी तरह की पीडीए पंचायतें आयोजित की जाएंगी, ताकि समाजवादी विचारधारा घर-घर तक पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पंचायत समाप्त होने के बाद भी लोग समूहों में पीडीए अभियान की चर्चा करते रहे और आने वाले समय में सपा को मजबूत करने की बात कहते नजर आए।इस मौके पर वेदपाल फौजी प्रधान ,तुलसी प्रधान,प्रदीप, मिंटू ,जुबेर, खालिद, हाजी मुन्ना, बब्लू , नूरू मोहम्मद,फरमान, आमिर प्रदीप, अमजद, खलील, रिजवान, गौरव, आदि उपस्थित रहे।

