2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए नदीम चौहान ने ग्रामवासियों को दिलाई शपथ
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । सिवालखास विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सपा वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेडा डालूहेड़ा उखलीना आदि गांव में जाकर गांव के लोगों की बीच समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन किया और पीडीए पंचायत में पीडीए का मतलब गांव के लोगों को बताया व नदीम चौहान ने कहा कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को साथ लेकर चलना है इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह नारा दिया है ।और पीडीए नारे के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिला है और कहा कि आने वाले 2027 में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश में खुशियली आएगी। नदीम चौहान ने सभी ग्राम के सम्मानित व्यक्ति को शपथ दिलाई की 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनकर ही रहेंगे इस मौके पर ब्रह्मपाल, जयवीर, अमरपाल फौजी, जितेंद्र यादव, सुनील यादव, महेश कुमार, अवधेश, खालिद, निजामुद्दीन, अजमल, अयूब, प्रमोद, लैविश, धर्मेंद्र आदि गांव के सम्मानित लोग पीडीए पंचायत में मौजूद रहे।

