मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल के अंतर्गत किशनपुरा व्यापार मंडल में संगठन विस्तार की प्रक्रिया आज महत्वपूर्ण चरण में पहुँची। क्षेत्र में संवाद बढ़ाने, व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने और संगठन के प्रारंभिक ढांचे को मजबूत करने में मेरठ व्यापार मंडल के महानगर सचिव (युवा प्रकोष्ठ) सौरव बाफर की अहम भूमिका रही। उनके प्रयासों से नई कार्यकारिणी का प्रारूप तैयार किया गया, जिसके बाद इसकी आधिकारिक घोषणा महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा द्वारा उनके कार्यालय पर की गई।घोषणा के अनुसार किशनपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सतीश जैन (न्यू श्री बालाजी ज्वेलर्स) को सौंपी गई है। महामंत्री पद पर प्रेमचंद प्रजापति (प्रेम टेंट हाउस), संगठन मंत्री के रूप में विपिन गुप्ता (लक्ष्मी ज्वेलर्स एंड जेम्स) तथा कोषाध्यक्ष पद पर चिराग गर्ग (हींग वालों) का चयन किया गया है।इस अवसर पर महानगर सचिव (युवा प्रकोष्ठ) सौरव बाफर, नवनीत गोयल, अनुज कश्यप सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही किशनपुरा व्यापार मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर बाजार व्यवस्था के लिए मेरठ व्यापार मंडल की अगुवाई में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही सभी व्यापारियों के साथ साझा किया जाएगा।

